- Back to Home »
- Politics »
- काफी समय बाद हमारी सरकार सत्ता में आई है,हमें अभी अपनी जेबें गरम करनी है....MH- ठाकरे सरकार की मंत्री यशोमति ठाकुर
काफी समय बाद हमारी सरकार सत्ता में आई है,हमें अभी अपनी जेबें गरम करनी है....MH- ठाकरे सरकार की मंत्री यशोमति ठाकुर
Posted by : achhiduniya
08 January 2020
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में 32 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्यमंत्रियों को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विभागों का बंटवारा किया था। 43 सदस्यीय महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री ठाकरे सामान्य प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जन संचार, कानून और न्याय तथा बाकी के अन्य विभाग संभालेंगे, जो अन्य मंत्रियों में आवंटित नहीं किए गए हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक और महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए चौकाने वाला बयान दिया है।
यशोमति ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार
अब तक सत्ता में नहीं थी,लेकिन अब मैंने राज्य मंत्री के रूप
में शपथ ली है। हमें अभी अपनी जेबें गरम करनी है। यशोमति ठाकुर ने कहा कि जो लोग
विपक्ष में हैं उनकी जेब काफी गहरी है अगर वे आपके (मतदाताओं) पास आएं और अपनी जेब
का कुछ हिस्सा दें तो उसे न मत कहिए। घर आती लक्ष्मी को न कौन कहता है, लेकिन वोट केवल कांग्रेस को दें।

