- Back to Home »
- Property / Investment »
- दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट 1 फरवरी 2020 को...
Posted by : achhiduniya
08 January 2020
केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे
कार्यकाल का दूसरा आम बजट 1 फरवरी 2020 को पेश होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद
जोशी ने इस बात की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक कार्यक्रम में
कहा था कि आर्थिक गतिविधि में तेजी लाने के लिए सरकार की तरफ से तमाम कोशिशें की
जा रही हैं। इनकम टैक्स रेट को लेकर उन्होंने कहा था कि इसमें भी सुधार की गुंजाइश
है। सरकार टैक्स रेट घटाने पर विचार कर रही है।
खासकर कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती
के बाद से इसकी मांग और तेज हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह दूसरा
बजट होगा। इस बजट सेशन की तैयारी जोरों से शुरू हो चुकी है। इस बजट से सभी को काफी
उम्मीदें हैं,लेकिन सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश की इकोनॉमिक ग्रोथ को पटरी पर
लाना है।

