- Back to Home »
- Politics »
- केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों का जवाब अहिंसक तरीके से देना होगा ....NCP सुप्रीमो शरद पवार
Posted by : achhiduniya
09 January 2020
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने शहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ ‘गांधी शांति यात्रा’ को गेटवे ऑफ इंडिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार तानाशाही नीतियों का इस्तेमाल कर रही है और इसका जवाब महात्मा गांधी द्वारा बताए गए अहिंसक तरीकों से देने की जरूरत है। इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण तथा राज्य के मंत्री नवाब मलिक भी मौजूद थे। लोगों को लग रहा है कि दस्तावेज न होने पर उन्हें शिविरों में रहना होगा।
पवार के हवाले से एक
बयान में कहा गया, सरकार तानाशाही नीतियों का इस्तेमाल कर
रही है। जेएनयू में जो कुछ भी हुआ,उसका पूरे देश में विरोध
हुआ। सरकार की तानाशाही का जवाब गांधी जी के अहिंसक तरीके से देने की जरूरत है। शरद
पवार ने संवाददाताओं से कहा कि, प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि
सरकार यह सुनिश्चित करे कि जेएनयू में हुई हिंसा जैसी राज्य प्रायोजित घटना की
उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक जांच कराई
जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं जहां लोगों को
लग रहा है कि अगर उनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होंगे तो उन्हें सरकार द्वारा
बनाए गए शिविरों में रहना होगा।

