- Back to Home »
- Property / Investment »
- सरकार की नीति में कोई खामी है तो अर्थशास्त्री हमें बताएं हम सुधार करने के लिए तैयार हैं....पीएम नरेंद्र मोदी ने की अर्थशास्त्रियों से अपील
सरकार की नीति में कोई खामी है तो अर्थशास्त्री हमें बताएं हम सुधार करने के लिए तैयार हैं....पीएम नरेंद्र मोदी ने की अर्थशास्त्रियों से अपील
Posted by : achhiduniya
09 January 2020
बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश
के टॉप बिजनेसमैन के साथ अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की थी। बैठक में रतन
टाटा, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी समेत
11 बिजनेस शामिल थे। इस दौरान आर्थिक विकास दर और रोजगार के मौके बढ़ाने के उपायों
पर चर्चा हुई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों के अलावा नीति आयोग
के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ
कांत भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय
भी इस बैठक में मौजूद थे। सरकार 2020-21 के लिए बजट प्रस्ताव तैयार करने में जुटी
है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक वृद्धि को
गति देने के लिए उपायों और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए नीति आयोग में
अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की है। यह बैठक ऐसे समय में हुई,जब मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर के पांच प्रतिशत
से नीचे रहने की आशंका जताई जा रही है। सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे आम बजट
2020 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैराथन बैठक की। इसके बाद अर्थशास्त्री
चरण सिंह का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में खर्च बढ़ाए जाने की जरूरत है ना कि इनकम
टैक्स में रियायत देने की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा है कि
अगर सरकार की नीति में कोई खामी है तो अर्थशास्त्री हमें बताएं हम सुधार करने के
लिए तैयार हैं। इसका सभी अर्थशास्त्रियों ने स्वागत किया है।

