- Back to Home »
- National News »
- NPR के कुछ विवादित प्रावधानों को हटाने पर सरकार कर रही विचार...मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
Posted by : achhiduniya
22 January 2020
कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने
कहा कि माता पिता के जन्मस्थान और जन्मतिथि की जानकारी देना वैकल्पिक बनाया गया है
और सबूत के तौर पर कोई लिखित दस्तावेज़ नहीं देना होगा। जावड़ेकर से फिर पूछा गया कि
अगर वैकल्पिक है तो इस कॉलम को हटा ही क्यों न दिया जाए? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि अगर किसी ने जवाब नहीं दिया तो उसे
हटा हुआ ही समझिए। दरअसल नागरिकता कानून के मामले पर मंत्री अमित शाह दो टूक कह
दिया हो कि सरकार इसे वापस नहीं लेगी, लेकिन NPR के कुछ विवादित प्रावधानों को हटाने पर सरकार विचार कर सकती है।
सरकार की तरफ़ से आज इस बात के संकेत दिए गए।
सूत्रों के मुताबिक़ सरकार NPR के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्म से उस कॉलम को हटाने पर
विचार कर सकती है जो माता पिता के जन्मस्थान और जन्मतिथि की जानकारी देने के लिए
जोड़ा गया है। फॉर्म के इस प्रावधान को लेकर विपक्षी दलों और उनकी राज्य सरकारों की
ओर से विरोध किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और एलजेपी नेता रामविलास पासवान ने
भी कहा कि उन्हें भी अपने माता पिता की जन्मतिथि मालूम नहीं है और न ही उसका कोई
सबूत है। रामविलास पासवान ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी का मत है कि माता-पिता के
जन्मस्थान और जन्मतिथि की जानकारी देना वैकल्पिक बनाया जाए और अगर कोई जानकारी दे
भी तो सबूत के तौर पर दस्तावेज़ देना अनिवार्य नहीं बनाया जाए।

