- Back to Home »
- State News »
- PM नरेंद्र मोदी से PB-CM ममता बैनर्जी ने की मुलाक़ात किस मुद्दे पर हुई बात....?
Posted by : achhiduniya
11 January 2020
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता पहुंचने से पहले ही विपक्षी पार्टियां कोलकाता में सड़कों पर पप्रदर्शन मे टीएमसी, लेफ्ट पार्टियां, कांग्रेस और छात्र संगठन का की जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए राजभवन के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। राजभवन,एयरपोर्ट के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए। पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने राजभवन में मुलाकात की।
मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि शिष्टाचार के नाते पीएम
मोदी से मुलाकात हुई। ममता ने कहा,मैंने पीएम मोदी से कहा है
कि भेदभाव न हो। बंगाल में NPR-NRC नहीं चाहिए।
इससे पहले, एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत
के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं पहुंचीं थी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप
धनखड़ और ममता सरकार के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। कोलकाता
के मेयर भी एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए मौजूद थे। पीएम मोदी के स्वागत में बीजेपी के
कई नेता एयरपोर्ट आए थे।

