Posted by : achhiduniya 13 January 2020


भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने नई दिल्ली में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पाक अधिकृकत (PoK) हमारा ही है। केंद्र सरकार आदेश दे तो PoK को कब्जे में ले लेंगे। जिसका समर्थन करते हुए शिवसेना के मुखपत्र सामना में सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के PoK पर कार्रवाई करने वाले बयान की तारीफ की है। शिवसेना ने कहा है कि केंद्र सरकार को सेना को इस तरह का आदेश दे देना चाहिए। आर्मी चीफ ने कहा था कि अगर सरकार आदेश दे तो PoK पर सेना कार्रवाई के लिए तैयार है। संपादकीय में कहा गया है,हिंदुस्तान के नए सेनाप्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने पदभार संभालते ही मराठी स्वाभिमान दिखा दिया है। सामना में कहा गया,जनरल ने गलत कुछ नहीं कहा।  पाक अधिकृत कश्मीर में ही सर्वाधिक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर हैं और पाकिस्तानी सेना तथा आईएसआई के समर्थन से ये आतंकवादी कैंप चलाए जाते हैं। 
बीच के दौर में हमारे द्वारा जो कुछ भी सर्जिकल स्ट्राइक आदि की गई थी, वह इसी क्षेत्र में की गई थी, परंतु सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद भी पाकिस्तानियों की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही है। उनकी खुराफातें कुछ कम नहीं हुई हैं। संपादकीय में कहा गया, कश्मीर घाटी में आज भी हमारे सैनिकों का खून बहाया जा रहा है। रोज बलिदान हो रहे हैं,लेकिन कश्मीर की समस्या राजनैतिक अथवा चुनाव भर के लिए उफान पर आती है तथा उस पर राजनीति की रोटियां सेंकी जाती हैं। यह अब रोज की ही बात हो गई है इसलिए जनरल नरवणे की नई नीति का हम स्वागत करते हैं।  शिवसेना मुखपत्र में कहा गया, जनरल नरवणे केंद्र से सैन्य कार्रवाई का आदेश मांग रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी ऐसा आदेश दें, यही देश की भावना है। 
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हर चुनाव में प्रचार सभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व बीजेपी के सभी नेता बुलंद आवाज में कहते थे कि देशवासियों, अब अगला लक्ष्य पाक अधिकृत कश्मीर ही है। पाक द्वारा निगले गए कश्मीर को मुक्त कराकर अखंड हिंदुस्तान का सपना पूरा करेंगे। जनरल नरवणे ने इसी दिशा में कदम बढ़ाने के लिए केंद्र से आदेश मांगा है। हिंदुस्तानी फौज संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व आदि तत्वों की रक्षा के लिए हमारी सेना कटिबद्ध है। नैतिकता, नियम व संकेत का पालन करना हमारी फौज का कर्तव्य ही है। पाकिस्तानी फौज की तरह घुसपैठ करना हमारी फौज का पुरुषार्थ नहीं है। देश की संसद द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव को अमल में लाने का आदेश सेनाप्रमुख ने मांगा है। केंद्र सरकार को अब पीछे नहीं हटना चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ BMC में टीम BJP बहुमत के पार, पुणे-नागपुर समेत 26 नगर निगमों में लहराया परचम।@ 75 पार ओवैसी की पार्टी, मुंबई, अहिल्यानगर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने दिखाया जलवा।@ नागपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: RSS के गढ़ में भाजपा हीरो, शिवसेना जीरो और कांग्रेस ने 6 सीटों पर बनाई बढ़त।@ जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की।@ जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होगी, हमारा प्रयास जारी रहेगा राजनाथ सिंह।@ समुद्र में खदेड़कर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव अल-मदीना, 9 क्रू मेंबर हिरासत में।@ जम्मू-कश्मीर में फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घुसपैठ, LoC पर हाई अलर्ट।@ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पड़ा महंगा,BJD ने दो विधायकों को किया निलंबित।@ अकाल तख्त साहिब के सामने विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम भगवंत मान।@ लश्कर कमांडर सैफुल्लाह की नई गीदड़भभकी, पानी के रास्ते 26/11 जैसा हमला करने की धमकी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -