- Back to Home »
- Politics »
- “दो हजार बीस…हटाओ नीतीश” नए नारे के साथ लालू प्रसाद यादव की RJD उतरेगी JDU के खिलाफ राजनैतिक अखाड़े में...
“दो हजार बीस…हटाओ नीतीश” नए नारे के साथ लालू प्रसाद यादव की RJD उतरेगी JDU के खिलाफ राजनैतिक अखाड़े में...
Posted by : achhiduniya
04 January 2020
राष्ट्रीय जनता दल [RJD] सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पार्टी को एक नया नारा दिया है। लालू प्रसाद यादव का नारा है- 'दो हजार बीस, हटाओ नीतीश। शनिवार को लालू ने इस नारे को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। इससे पहले जनता दल यूनाइटेड [JDU] और RJD के बीच पोस्टर वार की शुरुआत हो चुकी है। RJD ने पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया था, जिसमें नीतीश कुमार की सरकार को झूठ की टोकरी और घोटालों का धंधा बताया गया था।
इस पोस्टर का JDU ने भी जवाब दिया। JDU ने अपने पोस्टर में RJD के 15 साल और इस
सरकार के 15 साल में फर्क बताया। इसके साथ ही RJD के पोस्टर में
भाषाई गलतियों को चरवाहा विद्यालय का आतंक कहा। 2015 का विधानसभा चुनाव एक साथ
लड़ने वाली JDU
-RJD के बीच का सियासी घमासान अब
चुनाव तक नहीं थमने वाला है। दोनों तरफ से बयानबाजी और एक दूसरे पर
आरोप-प्रत्यारोप चलते रहेगा। वहीं नए-नए नारे भी गढ़े जाएंगे, जिसकी शुरुआत लालू यादव ने कर दी है।

