- Back to Home »
- Discussion »
- कहां भाग गए नवजोत सिंह सिद्धू....? ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुई पत्थरबाजी की घटना पर भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने पूछा सवाल
कहां भाग गए नवजोत सिंह सिद्धू....? ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुई पत्थरबाजी की घटना पर भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने पूछा सवाल
Posted by : achhiduniya
04 January 2020
भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि
पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरूद्वारा पर भीड़ द्वारा कथित पथराव एवं नारेबाजी की
घटना से भारत में मोदी सरकार द्वारा हाल ही में लागू किये गये संशोधित नागरिकता
कानून [CAA]
का महत्व
साबित हो गया है। भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी ने ननकाना साहिब की घटना की निंदा
करते हुये कहा,ननकाना साहिब की घटना ने साबित कर
दिया है कि सीएए क्यों जरूरी था। लेखी ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे
पर हुई पत्थरबाजी की घटना पर कहा कि अब तक मैंने इस मुद्दे पर कांग्रेस से कुछ भी
नहीं सुना है।
उन्होनें कहा कि मुझे नहीं पता कि सिद्धू (नवजोत सिंह सिद्धू) पाजी
कहां भाग गए हैं? अगर इन सबके बाद भी वह आईएसआई प्रमुख को
गले लगाना चाहता है, तो कांग्रेस को इस पर गौर करना चाहिए। ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया
के सामने एक फिर बेनकाब हो गया है। शुक्रवार को हुए इस हमले को लेकर अब भारत में
भी आक्रोश भड़कने लगा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ
धार्मिक प्रताड़ना की दशकों पुरानी समस्या के शिकार लोगों को भारत में नागरिकता
देने का विरोध कर रही कांग्रेस सहित अन्य दलों और दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर
विभिन्न राज्यों में विरोध कर रहे लोगों को यह सच्चाई समझनी चाहिये।
लेखी ने कहा,
ननकाना साहिब में शुक्रवार को हुई घटना की हम निंदा करते हैं। पाकिस्तान में जो हो रहा है वह निंदनीय है। वहां जबरन धर्मान्तरण कराया जा रहा है।
हिंदू और सिख सहित अन्य अल्पसंख्यक महिलाओं को जबरन उठा लिया जाता है।’’ उन्होंने कहा कि अगर ननकाना साहिब गुरुद्वारा में इस तरह की घटना हो सकती
है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के अन्य इलाकों में क्या हालत होगी।


