- Back to Home »
- Judiciaries »
- 2 स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम {SIT} करेगी दिल्ली हिंसा की जांच...
Posted by : achhiduniya
27 February 2020
बीते सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों
में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान अचानक
हिंसा भड़क उठी थी। हिंसक झड़पों और उपद्रव में अभी तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 के लगभग लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पतालों
में इलाज चल रहा है। मृतकों में दिल्ली पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल और आईबी का एक
कर्मचारी भी शामिल है। हिंसा की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम {SIT} करेगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के तहत दो स्पेशल
इन्वेस्टिगेटिंग टीम {SIT} टीमों का गठन किया गया है।
SIT
की एक टीम के मुखिया डीसीपी जॉय टिर्की होंगे जबकि दूसरी टीम के हेड
डीसीपी राजेश देव होंगे। दोनों SIT टीमों में चार-चार ACP
होंगे यानी कुल आठ एसीपी। इसके अलावा तीन-तीन इंस्पेक्टर,चार-चार सब-इंस्पेक्टर और बाकी पुलिसकर्मी रहेंगे। यह SIT एडिशनल सीपी,
क्राइम बीके सिंह की अगुआई में काम करेगी। दोनों टीमों ने तत्काल
प्रभाव से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा और उपद्रव से जुड़े मामलों की जांच का
जिम्मा संभाल लिया है।
इसके बाद अब दिल्ली हिंसा से जुड़े सभी FIR की कॉपी SIT को सौंप दी गई है। इस बीच दिल्ली पुलिस
ने हिंसा और उपद्रव मामले में अभी तक 48 FIR दर्ज की हैं। साथ
ही 20 और FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली
पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा के मुताबिक उसे एक हजार सीसीटीवी फुटेज मिले हैं
जिनकी जांच की जा रही है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में हालात कंट्रोल में है। स्थिति
अब सामान्य है।


