- Back to Home »
- State News »
- उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक महीने (24 फरवरी से 24 मार्च) के लिए धारा 144 लागू....शांति बहाली के हरसंभव प्रयास करेंगे...मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक महीने (24 फरवरी से 24 मार्च) के लिए धारा 144 लागू....शांति बहाली के हरसंभव प्रयास करेंगे...मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Posted by : achhiduniya
25 February 2020
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार सुबह भी हिंसा व पत्थरबाजी की कई वारदातें होती रही। मौजपुर, बाबरपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी, बृजपुरी आदि इलाकों में पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनाती की गई है। हालांकि इन क्षेत्रों के कई अंदरूनी इलाकों में आपसी भिड़ंत व एक दूसरे पर पत्थरबाजी की वारदातें अभी भी हो रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उपद्रवी भीड़ ने यहां कई दुपहिया वाहनों को भी आग लगाने की कोशिश की है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में हिंसा और पत्थरबाजरी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर एक बैठक बुलाई।
बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और विभिन्न पार्टियों के लोग शामिल हुए। बैठक
के बाद केजरीवाल ने कहा, बहुत सकारात्मक मीटिंग रही है, हरकोई शांति चाहता है, सभी पार्टी मिलकर शांति बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली में मंगलवार को सीएए समर्थकों और सीएए विरोधियों
के बीच हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक महीने (24
फरवरी से 24 मार्च) के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।

