Posted by : achhiduniya 21 February 2020


सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्‍त वार्ताकार शाहीन बाग पहुंचे, लेकिन दूसरे दिन की बाचतीत में भी कोई नतीजा नहीं निकला। वरिष्‍ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामाचंद्रन प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचे, लेकिन उनको बार-बार समझाने पर भी वो बिना मीडिया के सामने अलग से बात करने को राज़ी नहीं हुए। साधना रामाचंद्रन ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया कि CAA और NRC का केस सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, उस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट आपका पक्ष जाने बगैर कोई भी फैसला नहीं देगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि प्रदर्शन करना आपका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी भी मुख्य सड़क को प्रदर्शन करने के नाम पर बंद कर देना ये दूसरों के अधिकारो का हनन है।
लिहाजा आप लोग किसी दूसरी वैकल्पिक जगह पर प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क को किसी भी कीमत पर खोलने को तैयार नहीं हुए। वार्ताकार उनसे अलग-अलग ग्रुप में बात करना चाहते थे। प्रदर्शनकारियों का एक गुट बात करने को राजी था, लेकिन एक गुट सारी बातें मीडिया और स्टेज के जरिये ही करने पर तुला हुआ था। बात लोगों की समझ में ना आती देख साधना रामाचंद्रन ने नाराज़ होकर बोल दिया कि इन हालात में नहीं हो सकती बात हम नहीं आएंगे कल इसके बाद प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोग वार्ताकारों को मनाने लगे और उनको वो वैकल्पिक मार्ग दिखाने ले गए, जिनको पुलिस ने बंद किया हुआ है,लेकिन वो किसी भी सूरत में बंद पड़ी सड़क को खोलने के लिए राजी नहीं हैं। 
ऐसे में प्रदर्शनकारियों का वार्ताकारों के साथ ऐसे व्‍यवहार को देखकर लगता है कि अब ये प्रदर्शन अपने अंतिम दौर में है, क्योंकि इस प्रदर्शन को लोग दादियों और महिलाओं का प्रदर्शन बता रहे हैं, जबकि बातचीत के वक़्त बेहद पढ़ी लिखी लडकियां बात करने आ जाती हैं, जो सड़क खाली करने के बिल्कुल खिलाफ बोलती हैं। ऐसे में वार्ताकार बात किससे करे ये उनको समझ नहीं आ रहा है। 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की दोबारा सुनवाई है, जहां पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकारों को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट सड़क को बंद करने को लेकर पहले ही नाराज़गी जता चुका है।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बंगाल में बनेगा राम मंदिर, नादिया के शांतिपुर में 100 करोड़ की लागत से तैयार होगा बंगाली राम का भव्य मंदिर।@ शिंदे का मिशन क्लीन चुनाव में फेल हुए मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, एकनाथ शिंदे लेंगे एक्शन।@ जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ एनकाउंटर-सेना का ऑपरेशन त्राशी-1 जारी, आतंकियों को घेरा, 8 जवान घायल।@ नितिन गडकरी ने रिटायरमेंट को लेकर कही बड़ी बात,धीरे-धीरे पुरानी पीढ़ी को पीछे हटना चाहिए।@ पाकिस्तान को गहरे जख्म देने वाला नागास्त्र हुआ और घातक, राजनाथ सिंह ने बताया डिफेंस रोडमैप।@ पुलिस बिकी, डॉक्टर्स ने भी कुछ नहीं किया, पटना NEET छात्रा की मौत पर छलका परिवार का दर्द।@ भारत के लिए दो दिन में दो बड़ी गुड न्यूज, अब IMF ने कहा- 7.3% की GDP रफ्तार से बढ़ेगा देश।@ सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश- SIR के दौरान विसंगति वाले 1.25 करोड़ नाम करें प्रकाशित।@ उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की मौत के मामले में कुलदीप सेंगर को अदालत से नहीं मिली राहत।@ फेफेड़ों में पानी भरा, दम घुटा,युवराज की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आई, नोएडा में गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत।@ सिर्फ स्पेलिंग मिस्टेक पर नोटिस कैसे? सुप्रीम कोर्ट में बंगाल SIR मामले की सुनवाई पर कपिल सिब्बल।@ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को SC से राहत नहीं, पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगे दो हफ्ते।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -