- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र के CM बनने के बाद उद्धव ठाकरे पहली बार PM मोदी से मिले...
Posted by : achhiduniya
21 February 2020
पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम पद को लेकर दोनों पार्टियों के रिश्ते बिगड़ गए थे। जिसके बाद शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी की मदद से राज्य में सरकार बनाई और उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद शुक्रवार को पहली बार दिल्ली आए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में पहुंचकर पीएम से मुलाकात की। उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे।
इसके बाद उद्धव ठाकरे का कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भी मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद उद्धव का बीजेपी
के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मिलने का कार्यक्रम है। शिवसेना के नेता
संजय राउत ने उद्धव ठाकरे की दिल्ली यात्रा के संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी
थी। उन्होंने कहा था, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। राउत के अनुसार, यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी।

