Posted by : achhiduniya 14 February 2020


पुलवामा हमले में आज ही के दिन 40जवानों ने अपनी शहादत दी थी। पूरे देश में शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि दी जा रही है,लेकिन इस भावुक मौके पर भी कुछ नेता जवानों के शौर्य पर सवाल उठाने से बाज नहीं आ रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शहीदों की श्रद्धांजलि पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले को लेकर तीन सवाल खड़े कर 
दिए।  उन्होंने कहा, आज हम 40 सीआरपीएफ जवानों को याद कर रहे हैं जो पुलवामा हमले में शहीद हुए थे। राहुल ने तीन सवाल खड़े किए- 1. इस हमले से सबसे ज्यादा किसे फायदा हुआ? 2. इस हमले की जांच में क्या निकला? 3. BJP सरकार में किसे अभी तक सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेह ठहराया गया है। राहुल गांधी के बाद रणदीप सुरजेवाला ने पुलवामा हमले पर सवाल उठाए है। 
सुरजेवाला का कहना है कि पुलवामा हमले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई, पुलवामा हमले के लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन पुलवामा में 350KG IED लेकर आया था? खुफिया जानकारी को क्यों दरकिनार किया गया? क्या पुलवामा हमले में पूर्व DSP देविंदर सिंह का कोई रोल था? राकांपा नेता नवाब मलिक ने भी पुलवामा के शहीदों पर विवादित बयान दिया है। 
[राकांपा नेता नवाब मलिक]
नवाब मलिक ने कहा कि 40 जवान शहीद हुए, चुनाव का मुद्दा बना और मोदी जी जीत गए।  आज तक जांच नहीं हुई कि पुलवामा में RDX आया कैसे? अब मेमोरियल बनाने की बात कर रहे हैं, हमें मेमोरियल नहीं जांच चाहिए। सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम ने भी पुलवामा हमले को लेकर विवादित ट्वीट किया था।  
[सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम]
उन्होंने लिखा,हमें जवानों के लिए स्मारक नहीं चाहिए। बल्कि हम ये जानना चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से 80 किलो RDX कैसे भारत में आ गया, वो भी उस जगह जहां पर सेना की इतनी बड़ी तादाद है। राहुल के सवालों पर बीजेपी ने पलटवार किया। 
[बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा]
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा ने ट्वीट कर कहा, देश जब पुलवामा हमले के शहीदों को याद कर रहा है। लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद से सहानुभूति के लिए जाने जाने वाले राहुल गांधी ने ना सिर्फ सरकार पर बल्कि सुरक्षा बलों पर भी निशाना साधा। राहुल कभी भी वास्तविक दोषी पाकिस्तान से सवाल नहीं करेंगे। शर्म करो राहुल। पुलवामा हमले को एक साल पूरे हो गए हैं। पाकिस्तान ने इसका बुरा अंजाम भी भुगत लिया,लेकिन आतंकिस्तान को शायद इस बात का अंदाजा नहीं है कि अगर उनसे पुलवामा दोहराने की कोशिश की तो ये उसके अस्तित्व पर भारी पड़ जाएगा। इन सब के अलावा कांग्रेस पार्टी हर बार देश के शूरवीरों को सवालों के कटघरे में खड़ा कर देती है और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने लगती है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ BMC में टीम BJP बहुमत के पार, पुणे-नागपुर समेत 26 नगर निगमों में लहराया परचम।@ 75 पार ओवैसी की पार्टी, मुंबई, अहिल्यानगर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने दिखाया जलवा।@ नागपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: RSS के गढ़ में भाजपा हीरो, शिवसेना जीरो और कांग्रेस ने 6 सीटों पर बनाई बढ़त।@ जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की।@ जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होगी, हमारा प्रयास जारी रहेगा राजनाथ सिंह।@ समुद्र में खदेड़कर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव अल-मदीना, 9 क्रू मेंबर हिरासत में।@ जम्मू-कश्मीर में फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घुसपैठ, LoC पर हाई अलर्ट।@ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पड़ा महंगा,BJD ने दो विधायकों को किया निलंबित।@ अकाल तख्त साहिब के सामने विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम भगवंत मान।@ लश्कर कमांडर सैफुल्लाह की नई गीदड़भभकी, पानी के रास्ते 26/11 जैसा हमला करने की धमकी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -