- Back to Home »
- International News »
- मेरा धर्म हिंदू,धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत भारतीय गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं....ब्रिटेन का वित्त मंत्री बनने पर बाइबल से नहीं भगवत गीता की ली शपथ ऋषि सुनक ने
मेरा धर्म हिंदू,धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत भारतीय गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं....ब्रिटेन का वित्त मंत्री बनने पर बाइबल से नहीं भगवत गीता की ली शपथ ऋषि सुनक ने
Posted by : achhiduniya
14 February 2020
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि
सुनक को हाल ही में ब्रिटेन का वित्त मंत्री बनाया गया है। ऋषि सुनाक पिछले दशक भर
से ब्रिटेन की राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2017 में सुनाक दूसरी बार सांसद बने थे।
सुनक, यॉर्कशायर में रिचमंड से सांसद हैं। 2015 में पहली बार ब्रिटिश
संसद पहुंचे सुनक ने नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से विवाह किया है। उनको सत्ताधारी
कंजरवेटिव पार्टी में उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है और यूरोपीय संघ से अलग होने
के बड़े पैरोकारों में शुमार रहे हैं। वह ब्रेक्जिट के मसले पर जॉनसन के प्रमुख
रणनीतिकारों में रहे हैं। ऋषि सुनक द्वारा हर बार भगवत गीता पर हाथ रख कर शपथ लेने
पर कई ब्रिटेन नागरिक विरोध करते रहे हैं।
इस बाबत जब एक ब्रिटिश अखबार ने सवाल
पूछा तो ऋषि सुनक ने बड़े ही बेबाकी और गर्व से कहा कि मैं अब ब्रिटेन का नागरिक
जरूर हूं,लेकिन मेरा धर्म हिंदू है। मेरी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत भारतीय है। मैं
गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं और मेरी पहचान भी हिंदू ही है। 39 साल
के ऋषि सुनक वित्त मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री के बाद सरकार में दूसरे सबसे
अहम पद को धारण करने जा रहे हैं। वित्त मंत्री के रूप में उनका नया पता नंबर 11, डाउनिंग स्ट्रीट होगा, जो कि
प्रधानमंत्री ऑफिस यानी 10, डाउनिंग स्ट्रीट के बगल में
है।

