Posted by : achhiduniya 03 February 2020


दुनिया भर के डॉक्टर कोरोना वायरस का इलाज खोजने में लगे हैं। इस बीच थाईलैंड के डॉक्टरों ने दावा किया है कि उन्होंने कुछ दवाओं को मिलाकर एक नई दवा बनाई है, जो कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को 48 घंटे में ठीक कर देगी। थाईलैंड के डॉक्टर क्रिएनसाक अतिपॉर्नवानिच के मुताबिक, इस कोरोना वायरस से संक्रमित 71 साल की एक बुजुर्ग महिला को हमने अपनी नई दवा देकर 48 घंटे में ठीक कर दिया। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित महिला दवा देने के 12 घंटे के अंदर ही बिस्तर से उठकर बैठ गई, जबकि उससे पहले वह हिल भी नहीं पा रही थी। 48 घंटे में महिला 90 प्रतिशत ठीक हो चुकी है। 
कुछ दिन बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी। थाईलैंड के डॉक्टर ने कहा कि अब इसे और कारगार बनाने के लिए हम लैब में परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए हमने एंटी-फ्लू ड्रग ओसेल्टामिविर को HIV के इलाज के लिए उपयोग में लाई जाने वाली लोपिनाविर और रिटोनाविर से मिलाकर नई दवा तैयार की। थाईलैंड में अब तक कोरोना वायरस के 19 मामले सामने आए हैं। इनमें से 8 मरीजों को 14 दिन के अंदर ठीक करके भेजा जा चुका है। जबकि 11 लोगों का इलाज चल रहा है। 
डॉक्टर क्रिएनसाक का कहना है कि जल्द ही इन लोगों को भी ठीक कर घर भेज दिया जाएगा। डॉक्टर क्रिएनसाक ने बताया कि लैब में भी हमने इस दवा की जांच की तो इसके सकारात्मक नतीजे मिले. इस दवा ने 12 घंटे में ही मरीज को राहत पहुंचा दी। 48 घंटे में मरीज 90 फीसदी से ज्यादा ठीक हो गया। डॉक्टर ने बताया कि हमने इस दवा को एंटी-फ्लू ड्रग ओसेल्टामिविर को लोपिनाविर और रिटोनाविर से मिलाकर तैयार किया। कोरोना वायरस में यह दवा बेहद कारगर साबित हुई है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एकनाथ शिंदे की शिवसेना का मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर किए गए दावों से बीजपी नेताओं में नाराजगी-सूत्र।@ मुंबई एयरपोर्ट पर सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़, बैंकॉक से लौट रहीं दो महिलाएं पकड़ी गईं।@ मौनी अमावस्या स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।@ प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रदीप गोलू गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।@ उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम-दिल्ली UP के 5 एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 95 ट्रेनें लेट।@ AIMIM के टिकट पर 6 हिंदू-बौद्ध उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में दर्ज की जीत।@ अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज।@ 22 करोड़ का जुर्माना, CEO को चेतावनी,इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन।@ बीजेपी ने पैसों के दम पर चुनाव जीता, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उद्धव का बड़ा आरोप।@ धधकती आग, दम घोंटने वाला धुआं-इंडियन आर्मी का ये रोबोट हर चुनौती पार कर सकता है।@ इज्जत और हिस्सेदारी मिलेगी तो BMC में उद्धव-कांग्रेस का साथ देंगे, ओवैसी की दो टूक।@ UK में Amazon के वेयरहाउस में फैली TB की बीमारी, यूनियन ने की तुरंत बंद करने की मांग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -