- Back to Home »
- Crime / Sex »
- क्या आप जानते है फीमेल कॉन्डोम से जुड़ी जानकारी....?
Posted by : achhiduniya
03 February 2020
पुरुष कॉन्डोम को बाहरी और महिला कॉन्डोम को आंतरिक कॉन्डोम के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। इन कॉन्डोम को SEMIDOM भी कहा जाता है। भले ही बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल किया जा रहा हैं, तो भी एसटीडी को फैलने से रोकने के लिए हमेशा कॉन्डोम यूज करें। केवल एक व्यक्ति को ही कॉन्डोम का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि दोनों इसका इस्तेमाल करते हैं, तो कॉन्डोम फटने की संभावना अधिक रहती है।
सेक्स से पहले
महिला कॉन्डोम इस्तेमाल किए जा सकते हैं। जो लोग टैम्पून्स का उपयोग नहीं करते, उन्हें इनसे थोड़ी परेशानी हो सकती है। आप इन्हें सेक्स से कुछ
घंटे पहले प्रयोग कर सकते हैं। महिला कॉन्डोम पहनने में काफी परेशानी होती है, इन्हें अंदर से अच्छे से रोल किया जाना चाहिए और इसका रिंग
बाहर रहना चाहिए।
अगर पूरा कॉन्डोम अंदर चला जाएगा, तो यह
किसी तरह की कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। अगर कॉन्डोम बीच में ही फट जाता है तो
उसे फौरन बदल दें। अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए तुरंत गर्भ निरोधक गोली लें।


