- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- BJP पर आरक्षण को लेकर बरसी प्रियंका गांधी वाड्रा को इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सुनाई खरी-खरी.....
Posted by : achhiduniya
11 February 2020
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक बॉलीवुड एक्ट्रेस उनकी बाटो पर खरी-खरी सुनाई,दरअसल बीते दिनो प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर आरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस पूजा बेदी ने उन्हें फटकार लगाई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते दिनों नियुक्तियों और प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही है। प्रियंका के इस बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने ट्विटर पर प्रियंका गांधी वाड्रा को जमकर फटकार लगाई है और करारा जवाब भी दे दिया है। पूजा बेदी ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पूजा ने बीजेपी का सपोर्ट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,प्रिय प्रियंका गांधी मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक है कि बीजेपी कोटा सिस्टम और आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहती है। अगर हम एक भारत और मेरिट में विश्वास करते हैं तो हमें इस विभाजनकारी राजनीति का अंत करना होगा। यह कदम निश्चित रूप से सही दिशा में बढ़ाया गया है। इतना ही नहीं पूजा बेदी ने इस ट्वीट में आगे लिखा,यह आरक्षण प्रणाली हमेशा के लिए किसी को नहीं दी जा सकती। अब पूजा बेदी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इसे कई बार शेयर कर हैं।

