- Back to Home »
- Politics »
- मध्य प्रदेश कांग्रेस का आंतरिक कलह आया खुलकर बाहर सीएम कमलनाथ व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए एक दूसरे के विरुद्ध....
मध्य प्रदेश कांग्रेस का आंतरिक कलह आया खुलकर बाहर सीएम कमलनाथ व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए एक दूसरे के विरुद्ध....
Posted by : achhiduniya
16 February 2020
प्रदेश कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के
राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी
शनिवार को पलटवार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (सड़क
पर) उतर सकते हैं। दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के
बीच विवाद की नींव उसी दिन पड़ गई थी जिस दिन सिंधिया को दरकिनार कर कमलनाथ को
राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया गया था। राहुल गांधी के खास माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीद
थी कि उन्हें सीएम नहीं तो डेप्युटी सीएम बनाया जाएगा,लेकिन चुनाव के बाद उन्हें कोई पद नहीं दिया गया।
ज्योतिरादित्य
सिंधिया को मध्य प्रदेश की बजाय लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी का प्रभारी बना
दिया गया। चुनाव परिणाम यह रहा कि ज्योतिरादित्य लोकसभा चुनाव में न तो अपनी
गुना सीट बचा पाए और न ही पश्चिमी यूपी में पार्टी का खाता खुलवा पाए। ज्योतिरादित्य
सिंधिया अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव
सिंधिया जनता में बेहद लोकप्रिय थे। उनकी मौत के बाद अब ज्योतिरादित्य लगातार
अपना जमीनी आधार खोते जा रहे हैं और इसी वजह से उन्हें लोकसभा चुनाव में हार का
सामना करना पड़ा।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि सरकार ने
राज्य के किसानों से किए गए कर्जमाफी के वादे को निभाया नहीं है।
इसे लेकर उन्होंने
चेतावनी दी थी कि वह अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। शनिवार
को मध्य प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमिटी की मीटिंग बीच में ही छोड़कर सिंधिया
उठकर चले गए। इस बैठक में कमलनाथ भी मौजूद थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया शिक्षकों के
मुद्दे को लेकर भी अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के गांव
में गेस्ट टीचर्स को संबोधित करते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में सरकार पार्टी के
घोषणापत्र को पूरा लागू नहीं करती है तो अपनी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने में
नहीं हिचकिचाएंगे। सिंधिया की इस धमकी पर जब सीएम कमलनाथ से सवाल किया गया तो
उन्होंने दो टूक कहा, तो सड़क पर उतर जाएं।


