Posted by : achhiduniya 02 February 2020


नागपुर:- केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उघोग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि नागपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  (एम्स) सामान्य चिकित्सा के साथ साथ जटिल बीमारियॉ और चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धियों के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करें। सही मायने में नागपुर एम्स को तभी स्थापित माना जाएगा जब एम्स में दुनिया भर से इलाज के लिए लोग नागपुर आएंगे। मै उम्मीद करता हूँ कि आने वाले दिनों में एम्स में १०,००० लोग रोजाना ईलाज के लिए आयेंगे। श्री डकरी नागपुर एम्स के दूसरे स्थापना दिवस समारोह में डाक्टरों और छात्रों को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होने कहा कि अपने खुद के इलाज के लिए जब दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में गए थे तभी से उनके मन में ऐसे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देश के अन्य भागों में भी शुरू करने का विचार बन गया था जो बाद में सपना साकार होने जैसा नजर आ रहा है कल के बजट में इसको भी शामिल किया गया है।
नागपुर एम्स का जिक्र करते हुए केंन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नागपुर इन दिनों चिकित्सा का हब बना हुआ है देश के मध्य भाग में स्थित होने के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। जहां महाराष्ट्र के सूदूर इलाकों के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के लोग बड़ी संख्या में जटिल बीमारियों के इलाज के लिए नागपुर आतें है उन लोगों के सस्ती दरों पर इलाज की सुविधा नागपुर में मिल सके और उनको महानगरों में ना जाना पड़े इसलिए यहां एम्स की स्थापना होना जरूरी थी जिसके लिए केंन्द्र सरकार की तरफ से 2 हजार करोड़ और राज्य सरकार की तरफ से एक सौ पचास एकड़ जमीन मात्र 1 रू. लीज पर उपलब्ध कराई गई जिस पर तेजी से हो रहे काम से लग रहा है कि एम्स पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू कर देगा इसके लिए एम्स की निदेशक और उनकी टीम बधाई के पात्र है। सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उघोग मंत्रालय का जिक्र करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के लिए उनकी देश में 6 जगहों पर चिकित्सा पार्क बनाने की योजना है जिसमे से एक पार्क नागपुर के मिहान में स्थापित करना चाहते है।
विशाखापट्टनम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां 98 लाख रू. की लागत से जो उपकरण बना है वो आयात करने पर 6.50 करोड़ रू का पड़ता है वो चाहते है कि चिकित्सा के अधिकाशं उपकरण स्वदेश में बनें। श्री गडकरी ने कहा कि एम्स को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के लिए विदेशों में काम कर रहे भारतीय डॉक्टरों के अनुभव और आधुनिक तकनीक तथा नए शोधों का समावेश किया जाना चाहिए उन्होंने ज्ञान और तकनीक माध्यम सें नए शोध को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर देते हुए कहा कि वर्तमान दौर में देश की उन्नति भी तभी संभव है। विदर्भ के विभिन्न क्षेत्रों में फैले सिकल सेल व अन्य बीमारियों का जिक्र करते श्री ग़डकरी ने कहा कि इन बीमारियों के इलाज के उन्मूलन के लिए एम्स पूरा सहयोग प्रदान कर सकता है। उन्होनें कहा कि अब बाई पास सर्जरी के लिए लोगों को मुंबई नही जाना पड़ता है। इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री और नागपुर जिले के पालक मंत्री डॉ. नितिन राऊत ने कहा कि नागपुर में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार जिस तेजी से हो रहा है वह निश्चित तौर पर सकारात्मक है उन्होने नागपुर के विकास के लिए श्री नितिन गडकरी के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके केन्द्रीय मंत्री रहते हुए नागपुर में जो विकास की तेजी नागपुर में दिखी वो सराहनीय है। 
उन्होंने श्री गडकरी को भविष्य दृष्टा बताते हुए कहा कि वे काफी आगे की सोच रखते जिसका लाभ नागपुर वासियों को मिल रहा है। पालक मंत्री ने कहा कि वो नागपुर के हित में पार्टी से ज्यादा व्यक्ति को पहले मह्त्व देते है। कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य डॉ. विकास महात्मे ने कहा कि नागपुर के विकास और चिकित्सा सेवा के लिए वो हमेशा से तत्पर हैं। और चिकित्सा सेवा के लिए वो हमेशा से तत्पर हैं और एम्स के लिए जो भी आवश्यक होगा उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगें। कार्यक्रम में एम्स की निदेशक मेंजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि एम्स परिसर के बनने की शुरूआत से ही उन्हे केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का मार्गदर्शन मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। कार्यक्रम में एम्स के पहले बैच के छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -