- Back to Home »
- Crime / Sex »
- दिल्ली के शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी का सदस्य पुलिस का दावा
Posted by : achhiduniya
04 February 2020
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहीन बाग में पिछले हफ्ते फायरिंग करने वाले आरोपी कपिल गुर्जर से पूछताछ में अहम खुलासा
किया है। इतना ही नहीं कपिल के पिता गजेंद्र सिंह गुर्जर भी आम आदमी पार्टी से
जुड़े हुए हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पूछताछ
में कपिल गुर्जर ने बताया कि उसने और उसके पिता ने वर्ष 2019 के शुरुआती महीने में 'आप' की सदस्यता ली थी। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश देव ने कहा कि
आरोपी कपिल गुर्जर ने अपने फोन से ये फोटो डिलीट कर दी थीं। इन फोटो को टैक टीम की
मदद से रिकवर किया गया है। क्राइम ब्रांच
ने उसके निवास स्थान पर रेड करके उनका फोन बरामद किया था।
वहीं संजय सिंह ने
पलटवार करते हुए बीजेपी के नेताओं की तस्वीर कई आरोपियों के साथ दिखाते हुए पूछा कि
इन तस्वीरों को क्या समझा जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने अपना पक्ष
रखते हुए कहा कि चुनाव में 3-4 दिन बचे हैं, बीजेपी जितनी गंदी राजनीति कर सकती है, उतनी गंदी राजनीति कर रही है।
किसी के साथ एक तस्वीर होने का
क्या मतलब है?
बीजेपी चुनाव से पहले गंदी राजनीति कर रही है। मॉडल
टाउन से बीजेपी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा का कहना है कि शाहीन बाग में गोली चलाने
वाला आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता- कुछ दिन पहले संजय सिंह ने AAP में शामिल किया था। शाहीन बाग गोली कांड में संजय सिंह और
केजरीवाल की भूमिका की जांच होनी चाहिए।


