- Back to Home »
- State News »
- गरीबों की झोपड़ियां के सामने दीवार खड़ी करके गरीबी ढकने का यह गुजरात मॉडल…सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर पीएम मोदी पर तंज़
गरीबों की झोपड़ियां के सामने दीवार खड़ी करके गरीबी ढकने का यह गुजरात मॉडल…सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर पीएम मोदी पर तंज़
Posted by : achhiduniya
24 February 2020
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के
भारत आगमन पर केन्द्र सरकार जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रूपयों का फिजूल
खर्ची करने जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रंप को नमस्ते कहने के लिए कई लाख लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है,लेकिन दिखावे की तमाम कोशिशों के बावजूद सच्चाई पर पर्दा नहीं
डाला जा सकता है। अखिलेश यादव ने
कहा,अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद में जिस रास्ते से गुजरेंगे वहां
गरीबों की झोपड़ियां नहीं दिखाई दें इसके लिए उनके सामने दीवार खड़ी कर दी गई है।
गरीबी
ढकने का यह गुजरात मॉडल है। गरीब का इससे वीभत्स मजाक और क्या हो सकता है? ट्रम्प को भारत का यह बनावटी और चमकता भारत दिखाने का क्या
मंतव्य हो सकता है? गांधी जी के भारत में विदेशी मेहमान का स्वागत
सादगी से क्यों नहीं हो सकता है? उन्होंने कहा,अजीब विडम्बना है कि जिस गुजरात ने गांधी जी को जन्म दिया, जिन्होंने गरीब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर एक लंगोटी में पूरा
जीवन बिता दिया, उसी गुजरात में जबर्दस्त शान शौकत के पटाखे लगाए
जा रहे हैं।
अहमदाबाद में ही गांधी जी का साबरमती आश्रम है जहां से वे दांडी मार्च
के लिए निकले थे। इन सबकी उपेक्षा करना गांधीजी के आदर्शों का तिरस्कार करना है।


