- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- सबसे ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...
Posted by : achhiduniya
03 February 2020
नेपाल ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नेपाल ने अपने नाम सबसे ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित करने का रिकॉर्ड कायम किया है। फैशन शो में मॉडल्स 14 दिन तक ट्रैकिंग करने के बाद फैशन शो में पहुंची और रैंप वॉक किया। जलवायु परिवर्तन और सस्टेनेबल फैशन को बढ़ावा देने के लिए नेपाल पर्यटन बोर्ड ने कई सारे प्रायोजकों के साथ मिलकर पहले माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन किया। यह फैशन शो 5,340 मीटर (1, 7515 फीट) की ऊंचाई पर आयोजित किया गया।
यह फैशन शो विजिट नेपाल ईयर 2020 कैंपेन का एक हिस्सा है। फैशन शो का आयोजन काला पत्थर में किया
गया था। काला पत्थर यूनेस्को द्वारा घोषित एक वर्ल्ड हेरिटेज है। इस फैशन शो को
एवरेस्ट बेस कैंप के नजदीक 26 जनवरी को आयोजित किया गया था।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक फैशन शो में इस्तेमाल किया गया डिजाइन, पैटर्न और मटीरियल सभी नेचुरल और ऑर्गेनिक थे। कपड़ों को नेपाली
पश्मीना और याक के ऊन से तैयार किया गया था।
जिन्हें नेपाल में सर्दियों के कपड़ों
के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। खास बात यह कि इस फैशन शो में दुनिया भर से
मॉडल्स ने हिस्सा लिया। 2018 की मिस यूनिवर्स श्रीलंका
ओरनेला गुनेसेकेरे भी फैशन शो का हिस्सा रहीं।


