- Back to Home »
- State News »
- NRC से हिंदुओं को भी अपनी नागरिकता साबित करने में दिक्कत होगी... महाराष्ट्र में NRC लागू नहीं होने देंगे CM उद्धव ठाकरे ने दिया बयान
NRC से हिंदुओं को भी अपनी नागरिकता साबित करने में दिक्कत होगी... महाराष्ट्र में NRC लागू नहीं होने देंगे CM उद्धव ठाकरे ने दिया बयान
Posted by : achhiduniya
03 February 2020
नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी कई जगहों पर लोग कई दिनों से प्रदर्शन पर बैठ हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना को इंटरव्यू देते हुए कहा, नागरिकता संशोधन कानून के तहत किसी को भी देश से बाहर नहीं निकाला जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हालांकि वह महाराष्ट्र में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे, क्योंकि इससे हिंदुओं को भी अपनी नागरिकता साबित करने में दिक्कत होगी।
मुख्यमंत्री ठाकरे
ने कहा, NRC के
तहत ना केवल मुस्लिम बल्कि हिंदुओं को भी अपनी नागरिकता साबित करने में दिक्कत
होगी। इसलिए मैं NRC को
यहां नहीं आने दूंगा। CM ठाकरे
ने संकेत दिए हैं कि वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन
एनआरसी और एनआरपी का विरोध करेंगे,लेकिन उद्धव ठाकरे की शिवसेना की महाराष्ट्र
में सहयोगी पार्टी कांग्रेस और NCP ,NRP और NRC
सहित नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भी हैं।

