- Back to Home »
- Discussion »
- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात जाने किन मुद्दो पर हुई चर्चा...?
Posted by : achhiduniya
19 February 2020
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान
में शपथ ग्रहण के दौरान कहा था,चुनाव में जो राजनीति होनी थी
वो हो गई। अब दिल्ली को आगे ले जाने के लिए हमें मिलकर काम करना है। विपक्ष ने
चुनाव में मेरे बारे में जो कुछ भी कहा उसे मैंने माफ कर दिया। मैं केंद्र सरकार
के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। हमें मिलकर दिल्ली को आगे ले जाना है। दिल्ली
में नई तरह की राजनीति को जन्म दिया है। ये राजनीति 24 घंटे बिजली देने की है। यह
राजनीति अच्छे स्कूल देने की है, अच्छे अस्पताल देने की है।
दिल्ली के 2 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से
मुलाकात की है।
इस मौके पर केजरीवाल का बयान भी सामने आया है। केजरीवाल ने कहा है
कि अमित शाह के साथ शाहीन बाग मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है। शाह के साथ मीटिंग
पर केजरीवाल ने कहा,ये एक अच्छी मुलाकात थी जो
मैत्रीपूर्ण माहौल में हुई। हमने कई मुद्दों पर बात की। हम इस बात से सहमत हैं कि
केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को दिल्ली के विकास के लिए साथ काम करने की जरूरत है।
हम साथ में काम करेंगे। इस दौरान केजरीवाल ने ये भी बताया कि तीन दिन का असेंबली सेशन 24 फरवरी को बुलाया गया है।

