Posted by : achhiduniya 19 February 2020


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले को लेकर सबसे बड़ा खुलासा पूर्व IPS अधिकारी राकेश मारिया ने किया। जब पाकिस्तान से आए 10 ट्रेंड आतंकियों ने मुंबई हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 9 आतंकी मारे गये और एक आतंकी आमिर अजमल कसाब को गिरफ्तार कर लिया गया। उस घटना के 11 साल बाद अब मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने आतंकी कसाब से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।  मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की किताब में दावा किया गया है कि पाकिस्तान की ISI लश्कर आतंकी कसाब को खत्म करवाना चाहते थे, क्योंकि कसाब मुंबई हमले का सबसे बड़ा और एकलौता सबूत था। मारिया के इस किताब के बाद हिंदू आतंकवाद को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। 
{कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी } 
मुंबई के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया के अजमल कसाब को लेकर हिंदू आतंकवाद पर खुलासे पर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि जब हिंदू आतंक शब्द गढ़ा गया, तो इसकी दूसरी पृष्ठभूमि थी। मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में प्रज्ञा ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद ये शब्द कहा गया था। बीजेपी के कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है। 
पीयूष गोयल के बाद बीजेपी सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा है कि कांग्रेस के हिंदू आतंक वाली सोच और ISI के 26/11 
{बीजेपी सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव}
हमले के बीच कनेक्शन है। जीवीएल ने पूछा कि क्या भारत का कोई व्यक्ति ISI को आतंकवादियों को हिंदू पहचान देने में मदद कर रहा था। क्या दिग्विजय सिंह हैंडलर के रूपमें काम कर रहे थे? दरअसल राकेश मारिया ने अपनी किताब LET ME SAY IT NOW में लिखा है कि लश्कर-ए-तैयबा ने 26/11 के आतंकी हमले को हिंदू आतंक साबित करने की साजिश रची थी। इसके लिए आतंकी अजमल कसाब समेत सभी 10 आतंकियों को बाकायदा हिंदू नाम दिये गये थे। अगर कसाब भी दूसरे आतंकियों की तरह मारा जाता तो उसे समीर दिनेश चौधरी साबित कर दिया जाता। इसके लिए उसे ना सिर्फ हिंदू नाम वाला आई कार्ड दिया गया था, बल्कि उसके हाथों में कलावा भी बांधा गया था। जैसा अक्सर हिंदू अपने हाथ में बांधते हैं, लेकिन पाकिस्तान की ये चाल नाकाम हो गई।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एकनाथ शिंदे की शिवसेना का मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर किए गए दावों से बीजपी नेताओं में नाराजगी-सूत्र।@ मुंबई एयरपोर्ट पर सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़, बैंकॉक से लौट रहीं दो महिलाएं पकड़ी गईं।@ मौनी अमावस्या स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।@ प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रदीप गोलू गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।@ उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम-दिल्ली UP के 5 एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 95 ट्रेनें लेट।@ AIMIM के टिकट पर 6 हिंदू-बौद्ध उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में दर्ज की जीत।@ अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज।@ 22 करोड़ का जुर्माना, CEO को चेतावनी,इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन।@ बीजेपी ने पैसों के दम पर चुनाव जीता, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उद्धव का बड़ा आरोप।@ धधकती आग, दम घोंटने वाला धुआं-इंडियन आर्मी का ये रोबोट हर चुनौती पार कर सकता है।@ इज्जत और हिस्सेदारी मिलेगी तो BMC में उद्धव-कांग्रेस का साथ देंगे, ओवैसी की दो टूक।@ UK में Amazon के वेयरहाउस में फैली TB की बीमारी, यूनियन ने की तुरंत बंद करने की मांग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -