- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- दंड बैठक लगाओ मुफ्त टिकट पाओ...
Posted by : achhiduniya
23 February 2020
भारतीय रेलवे ने आनंद विहार स्टेशन पर एक दंड
बैठक मशीन लगाई है। मशीन के सामने 30 दंड बैठक करने पर आपको अपने-आप फ्री में एक प्लेटफॉर्म टिकट मिल
जाएगी। इसी अभियान के तहत रेलवे ने स्टेशन पर दवा दोस्त दुकान खोली है,जिसमें यात्रियों को जेनरिक
दवाएं बेची जाएंगी। रेल मंत्री ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए अपने ट्विटर
अकाउंट पर लिखा कि फिटनेस के साथ बचत भी। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर
फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया है।
यहां लगाई गई मशीन
के सामने एक्सरसाइज करने पर प्लेटफार्म टिकट निशुल्क लिया जा सकता है। रेलवे की ओर
से जारी बयान के अनुसार, दवा दोस्त का लक्ष्य भारतीयों
के लिए अपने स्वास्थ्य की देखभाल को आसान बनाना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली
सस्ती दवाएं उपलब्ध करवा कर स्वास्थ्य पर उनके खर्चों में बचत करना है।

