- Back to Home »
- Discussion »
- क्या जाफराबाद को शाहीन बाग बनाने की तैयारी...?
Posted by : achhiduniya
23 February 2020
नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू
हो गया। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन के लिए
इकट्ठा हुईं हैं। प्रदर्शन की वजह से मेट्रो
स्टेशन को बंद किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिलाएं देर रात से धरने पर
बैठी हैं। धीरे धीरे यहां महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वक्त जाफराबाद
में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाएं CAA को वापस लेने की मांग पर अड़ी हुई हैं। उनकी मांग है कि सरकार
या तो CAA में मुस्लिमों को भी शामिल करे या फिर उनको लिखित आश्वासन दे कि
देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन
कर रहीं महिलाओं ने तिरंगा लेकर आजादी के नारे
लगाते हुए कहा कि वह तब तक प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगी जब तक कि केंद्र सरकार CAA को रद्द नहीं कर देती। वह CAA और NRC से आजादी की मांग कर रही हैं। कई महिलाओं ने अपनी बांह पर एक
नीली पट्टी भी बांधी हुई है और वह जय भीम के नारे
भी लगा रही हैं। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट
बंद कर दी है। इस स्टेशन पर फिलहाल के लिए मेट्रो भी नहीं रुकेगी। प्रदर्शनकारी
महिलाओं ने सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोड़ने वाली सड़क नंबर 66 को
ब्लॉक कर दिया है।
अचानक विरोध प्रदर्शन की वजह से यातायात बाधित हो गया। इलाके में
जाम की समस्या पैदा हो गई है। सड़क खाली कराने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों से
बात करने की कोशिश कर रही है। शाहीन बाग इलाके में भी नागरिकता कानून के खिलाफ
पिछले 2 महीने से भी ज्यादा समय से जारी धरने को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट
द्वारा नियुक्त वार्ताकार लगतार बातचीत के जरिए समाधान प्रयास कर रहे हैं,लेकिन इसी बीच जाफराबाद में एक और शाहीन बाग का खड़ा होना यह
बताता है कि इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शनकारी किसी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं
है।


