Posted by : achhiduniya 02 February 2020


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तीन मुख्य पार्टियां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। इन घोषणा पत्र को किसी ने संकल्प पत्र तो किसी ने गारंटी कार्ड बताया है। तीनों ही पार्टियों ने जनता से कई वादे किए हैं। अगर इन तीनों घोषणा पत्र पर नजर डाली जाए तो कुछ आधारभूत चीजों को मुफ्त में देने का वादा किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के गारंटी कार्ड में हर घर में पानी, प्रदूषण मुक्त शहर, महिला सुरक्षा, मुफ्त बिजली (200 यूनिट), भूमिगत केबल, अवैध कॉलोनियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, जहां झुग्गी वहां घर, सार्वजनिक परिवहन, शिक्षा, स्वच्छ दिल्ली और शौचालय संबंधी वादे किए गए हैं। 
केजरीवाल ने कहा कि अगले 5 साल के भीतर दिल्ली की जनता को एकदम साफ और 24 घंटे पानी मिलेगा। 20,000 लीटर मुफ्त पानी की सुविधा जारी रहेगी। जो बच्चा दिल्ली में जन्म लेगा उसे 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त में मिलेगी। नए स्कूल खोले जाएंगे और व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। दिल्ली के हर परिवार को मुफ्त और अच्छा इलाज दिया जाएगा। मोहल्ला और पॉली क्लीनिक खोले जाएंगे. दिल्ली में ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि दिल्ली के किसी भी नागरिक को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले। बीजेपी के संकल्प पत्र की घोषणाएं:- 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा।  शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए दिल्ली में 10 नये कॉलेज खोले जाएंगे।  टैंकर मुक्त दिल्ली के लिए हर घर में नल से स्वच्छ पानी दिया जाएगा। 
कॉलेज जाने वाली गरीब लड़कियों को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी मुफ्त दी जाएगी। गरीब विधवा महिलाओं को बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये सरकारी उपहार के तौर पर दिए जाएंगे। कानून तौर पर सीलिंग से मुक्ति और 10 लाख व्यापारियों की दुकानों और ऑफिसों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करवाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर साल बजट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।  रेहड़ी-पटरी वालों को नियमित करने के लिए मास्टर प्लान लाएंगे। दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों को खत्म किया जाएगा। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए ये वादे:-  कांग्रेस की सरकार आई तो दिल्‍ली की जनता से 300 यूनिट तक कोई बिजली बिल नहीं लिया जाएगा यानी 300 यूनिट तक बिजली फ्री इसके अलावा 300 से 400 यूनिट तक 50%, 400 से 500 यूनिट तक 30% और 500 से 600 यूनिट तक 25% तक की छूट देने का वादा। 
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण।  वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा।  ट्रांसजेंडर के लिए शुरू की जाएगी पेंशन योजना।  दिल्ली में न्‍याय योजना लागू होगी। इस योजना के तहत गरीबों को सालाना 72 हजार दिए जाएंगे। लड़कियों के लिए नर्सरी से Ph.D.तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा। BPL कोटे वाले परिवारों के एक सदस्य को स्टार्टअप के लिए मिलेगी 25 लाख रुपये मुफ्त राशि। कांग्रेस ने युवा स्वाभिमान योजना लागू करने का वादा किया। इसके तहत ग्रैजुएट युवाओं को 5,000 और पोस्ट ग्रैजुएट युवाओं को 7,500 रुपये बेरोजगारी भत्त देने का वादा किया गया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -