- Back to Home »
- State News »
- सीएम योगी को गिरफ्तार कर जेल में डाल देना चाहिए...आप नेता व सांसद संजय सिंह
Posted by : achhiduniya
02 February 2020
आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आप के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश के सीएम कहते हैं अरविंद केजरीवाल के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। मुझे पता नहीं इन भाजपाइयों को पाकिस्तान की सारी जानकारी कैसे मिल जाती है। संजय सिंह ने कहा हमने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है जो हमें अभी तक नहीं मिल पाया है। चुनाव आयोग से मिलकर हम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली में चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और FIR दर्ज करने की मांग करेंगे। चुनाव आयोग हमें मिलने का समय नहीं देगा तो हम चुनाव आयोग के मुख्यालय के बाहर ही बैठ जाएंगे। शनिवार को दिल्ली के नरेला में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में एक जनसभा के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तार पाकिस्तान से जोड़े थे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा था यह जो नागरिकता कानून के विरोध
में जगह-जगह धरने किये जा रहे हैं और पाकिस्तान के एक मंत्री का केजरीवाल के
समर्थन में बयान जारी करना यह सब कड़ी एक दूसरे के साथ जोड़ता दिखाई पड़ता है।
सीएम योगी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अरविंद केजरीवाल के तार
पाकिस्तान से जुडे़ हैं। संजय सिंह ने इस पर सख्त ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग से
भड़काऊ भाषणों के लिए यूपी सीएम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने
कहा कि इस तरह की टिप्पणी के लिए सीएम योगी को गिरफ्तार कर उन्हें जेल में डाल
देना चाहिए।

