- Back to Home »
- Discussion »
- दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग आग की लपटे किस पार्टी को झुलसाएगी या सभी को भुगतना पड़ेगा खामियाजा....?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग आग की लपटे किस पार्टी को झुलसाएगी या सभी को भुगतना पड़ेगा खामियाजा....?
Posted by : achhiduniya
06 February 2020
दिल्ली शाहीन बाग में महिलाओं
को CAA-NRC के खिलाफ धरना। विपक्षी दल बीजेपी इस मुद्दे पर
कांग्रेस और आप पर हमलावर है। कांग्रेस भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जाकर
मुस्लिम वोटर्स को लुभाने की पूरी कोशिश में है। ऐसे में कहीं न कहीं केजरीवाल की
चुप्पी उन्हें ही नुकसानदायक होगी। सत्ताधारी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल इस
मुद्दे पर चुप हैं। यहां तक की मुस्लिम इलाकों में रोड शो करने से भी बचते नजर आए
हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से करीब-करीब लोग खुश हैं।
हाल
ही में हुए ओपिनियन पोल्स को देखकर भी कुछ ऐसे ही महसूस भी होता है,लेकिन शाहीन बाग
से अगर वोटों का ध्रूवीकरण हुआ तो मामला थोड़ा उलट सकता है,अगर
काफी संख्या में वोट धार्मिक आधार में हो गई तो उसका सीधा फायदा भाजपा और कांग्रेस
को जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग 8 फरवरी को होगी। रिजल्ट 11 फरवरी को
आएगा। राजधानी में चुनाव कई मुद्दों पर है लेकिन शाहीन बाग मुद्दा न होकर भी सबका
ध्यान खींचा है।

