- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- धान को सुरक्षित रखने व किसानो से धान खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल सरकार ने बनाया ये नया प्लान....
धान को सुरक्षित रखने व किसानो से धान खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल सरकार ने बनाया ये नया प्लान....
Posted by : achhiduniya
06 February 2020
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल सरकार के खाद्य मंत्री
अमरजीत भगत ने प्रदेश में हो रही असमय बारिश से खरीदी केंद्रों में रखे गए धान को
सुरक्षित रखने समुचित उपाय करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद खाद्य विभाग
सचिव कमलप्रीत सिंह ने राज्य के सभी कलेक्टरों एवं संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी
विपणन संघ और प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक नवा रायपुर को पत्र भेजकर आकस्मिक वर्षा
से धान को सुरक्षित रखने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
खाद्य सचिव द्वारा जारी पत्र के
मुताबिक राज्य शासन द्वारा धान की सुरक्षा
एवं रख-रखाव के लिए समितियों को तीन रूपए प्रति क्विंटल की दर से राशि प्रदान की जाती है। आकस्मिक वर्षा के कारण
जिन किसानों ने अपना धान नहीं बेच पाए हैं, उन्हें धान बेचने के लिए फिर से टोकन जारी किया जाएगा। सरकार ने धान खरीदी केंद्रों में धान की
सुरक्षा के लिए जरूरत के मुताबिक पानी का निकासी और कैप कव्हर से ढक कर रखने,उपार्जित धान को ड्रेनेज के ऊपर
स्टेक लगाकर रखने,धान के स्टेक को कैप
कव्हर,पॉलीथिन से ढक कर रखने तथा खरीदी केन्द्रों में पानी के निकास के लिए
आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही नोडल अधिकारियों को धान खरीदी
केंद्रों में नियमित भ्रमण कर धान के सुरक्षित रख-रखाव, ड्रेनेज
और कैप कव्हर की व्यवस्था का निरीक्षण
करने के निर्देश दिए गए है।


