- Back to Home »
- Property / Investment »
- डाक विभाग ने बदली जमा राशि की प्रक्रिया..लगाए नए नियम
Posted by : achhiduniya
23 February 2020
डाक विभाग के नए नियमों के अनुसार, आपको अपने पोस्ट ऑफिस खाते में न्यूनतम 500 रुपये रखने होंगे। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो वित्त वर्ष के
लास्ट वर्किंग डे यानी 31 मार्च 2020 के बाद से 100 रुपए का जुर्माना देना पड़
सकता है। ऐसा हर साल किया जाएगा। ये भी ध्यान रखें कि आप अपने खाते का बैलेंस जीरो
नहीं रख सकते। यदि ऐसा हुआ तो आपका खाता बंद हो जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने
मिनिमम बैलेंस की सीमा को 50 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है। न्यूनतम बैलेंस कम होने पर पोस्ट ऑफिस 100 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूलेगा। अगर अकाउंट में जीरो बैलेंस
है। तो इसे
बंद कर दिया जाएगा।
हालांकि डिपार्टमेंट ने बेटियों के लिए खोले जाने वाले खाते
सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत खाता और मासिक जमा योजना (एमआईएस) खाता
खुलवाने के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है। खाता खोलने के लिए न्यूनतम धनराशि 20 रुपए है। व्यक्तिगत / संयुक्त खातों पर 4.0% वार्षिक ब्याज मिलता है। गैर-चेक सुविधा वोले खाते में आवश्यक
न्यूनतम शेष धनराशि 50/- रुपए है। वहीं 500 रुपए के साथ खाता खोलने पर चेक सुविधा उपलब्ध है। यही वजह है
कि इस तरह के खाते में न्यूनतम शेष धनराशि 500 रुपए
का होना जरूरी है।

