- Back to Home »
- Judiciaries »
- एसएन श्रीवास्तव पर होगी दिल्ली के कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर..
Posted by : achhiduniya
28 February 2020
दिल्ली के मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक कल
रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले उन्हें एक
महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। एसएन श्रीवास्तव को कुछ दिन पहले ही स्पेशल
कमिश्नर (कानून और व्यवस्था) नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह सीआरपीएफ में तैनात
थे। दिल्ली में नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा रोकने के लिए उन्हें दिल्ली
पुलिस में स्पेशल कमिश्नर बनाया गया था। एसएन श्रीवास्तव 1985 बैच के आईपीएस
अधिकारी हैं। वह अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम कॉडर में रहे हैं। शनिवार को वह नई जिम्मेदारी
संभालेंगे।
