- Back to Home »
- Politics , Suggestion / Opinion »
- कांग्रेस वरिष्ठ नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने खीची पार्टी की टांग...अरविंद केजरीवाल स्मार्ट पॉलिटिक्स और भाजपा विभाजकारी राजनीति कर रहे हैं, हम क्या कर रहे हैं?
कांग्रेस वरिष्ठ नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने खीची पार्टी की टांग...अरविंद केजरीवाल स्मार्ट पॉलिटिक्स और भाजपा विभाजकारी राजनीति कर रहे हैं, हम क्या कर रहे हैं?
Posted by : achhiduniya
12 February 2020
दिल्ली विधान सभा चुनाव में 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ रहा। पार्टी के 63 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। कांग्रेस की इस शर्मनाक हार पर कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए है। कांग्रेस वरिष्ठ नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि हम दिल्ली फिर हाए गए। आत्ममंथन बहुत हुआ अब कार्रवाई करने का समय है। शीर्ष स्तर पर निर्णय लेने में देरी, राज्य स्तर पर रणनीति और एकजुटता का अभाव के कारण हारे है। मैं अपने हिस्से की जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल स्मार्ट पॉलिटिक्स और भाजपा विभाजकारी राजनीति कर रहे हैं, हम क्या कर रहे हैं? शर्मिष्ठा ने कहा, क्या हम ईमानदारी से कह सकते हैं कि हमने घर को व्यवस्थित रखने के लिए पूरा प्रयास किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। पार्टी को पांच फीसदी से कम वोट मिले हैं। कांग्रेस के 63 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस ने 15 साल शासन किया, लेकिन लगातार दूसरी बार चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। सिर्फ तीन उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली, देवेंद्र यादव और अभिषेक दत्त ही अपनी जमानत बचा पाए।


