- Back to Home »
- Health / Kitchen , Property / Investment »
- आम जनता की रसोई गैस में लगी महंगाई की आग....
Posted by : achhiduniya
12 February 2020
1 जनवरी 2020 को रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए थे। हर महीने सब्सिडी और मार्केट रेट में बदलाव होता है, लेकिन फरवरी की शुरुआत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। 1 फरवरी को पेश हुए बजट से पहले कमर्शल गैस सिलेंडर के दाम में 224.98 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपये से 149 रुपये तक की बढोतरी कर दी गई है, जो आज से लागू है। दिल्ली में अब 14 किलो का गैस सिलिंडर 858.50 रुपये में मिलेगा।
यहां 144.50 रुपये दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपये ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपये के दाम पर सिलिंडर मिलेगा। मुंबई में 145 रुपये की बढ़ोतरी के साथ नया दाम 829.50 रुपये हो गया है और चेन्नै में 147 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 881 रुपये हो गया है। इंडियन ऑइल ने रसोई गैस की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 144.50 रुपये तथा 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 52 रुपये का इजाफा किया गया है। रसोई गैस की कीमत में जनवरी 2014 के बाद यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है

