- Back to Home »
- Politics »
- आप (केजरीवाल) आतंकवादी हो और इसके लिए बहुत सारे सबूत हैं..केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी संयोजक पर लगाए आरोप...
आप (केजरीवाल) आतंकवादी हो और इसके लिए बहुत सारे सबूत हैं..केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी संयोजक पर लगाए आरोप...
Posted by : achhiduniya
03 February 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी
सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए केंद्रीय
मंत्री और दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केजरीवाल मासूम चेहरा बना रहे हैं और लोगों से पूछ
रहे हैं कि क्या वे आतंकवादी हैं? जावड़ेकर ने कहा कि आप
(केजरीवाल) आतंकवादी हो और इसके लिए बहुत सारे सबूत हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आप (केजरीवाल) ने खुद
कहा है कि आप अराजकतावादी हो। आतंकवादी और अराजकतावादी में ज्यादा अंतर नहीं होता
है।
आगे
उन्होंने कहा कि मोगा में केजरीवाल खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकी कमांडर
गुरिंदर सिंह के घर पर रात भर रुके थे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था मैं
रुकूंगा। उन्होंने कहा, वह अनजाने में नहीं जान बुझकर
रुके थे। आज केजरीवाल की पार्टी शाहीन बाग का समर्थन कर रही है। असम की और जिन्ना
वाली आजादी के साथ खड़े रहना भी आतंकवाद है। वहीं, आम आदमी
पार्टी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री बौखलाहट में इस तरह का बयान दे रहे हैं।
दिल्ली चुनाव में बीजेपी की हार होगी।

