- Back to Home »
- Discussion »
- ताहिर हुसैन के कॉल्स की डिटेल्स खँगालने से अंकित शर्मा की हत्या में संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की भूमिका सामने आ जाएगी.... बीजेपी नेता कपिल मिश्रा
ताहिर हुसैन के कॉल्स की डिटेल्स खँगालने से अंकित शर्मा की हत्या में संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की भूमिका सामने आ जाएगी.... बीजेपी नेता कपिल मिश्रा
Posted by : achhiduniya
28 February 2020
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ताहिर हुसैन के साथ
अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर भी हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया
कि डंके की चोट पर कह रहा हूं अगर दंगों के दिनों की ताहिर हुसैन के कॉल्स की
डिटेल्स खुल गई तो दंगों में और अंकित शर्मा की हत्या में संजय सिंह और अरविंद
केजरीवाल की भूमिका सामने आ जाएगी। कपिल मिश्रा ने कहा कि CAA विरोधियों से सड़क जाम खत्म करने की अपील को लेकर उनसे सवाल तो
किया जा रहा है,लेकिन जिन्होंने देश को बांटने की बात कही, उनसे सवाल नहीं पूछे जा रहे हैं। पिछले सप्ताह संशोधित नागरिकता
कानून के विरोधियों को सड़क से हटाने की बात करने
वाले अपने भड़काऊ बयान को लेकर
सुर्खियों में आये मिश्रा ने यहां जंतर मंतर से लेकर पुलिस मुख्यालय तक शांति
मार्च निकालने के दौरान यह टिप्पणी की। इस कार्यक्रम के दौरान एक टीवी चैनल के
पत्रकार के साथ उनके समर्थकों ने कथित रूप से धक्का मुक्की की। दिल्ली में बीजेपी
के टिकट पर विधानसभा चुनाव हार गये आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता ने संशोधित
नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन को उत्तर पूर्वी दिल्ली की हिंसा के लिए
जिम्मेदार ठहराया। मिश्रा ने कहा,हम यहां पुलिसकर्मी रतन लाल,
खुफिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा और जिहादी हिंसा की भेंट
चढ़े अन्य लोगों को श्रद्धांजलि देने यहां आये हैं। उन्होंने कहा,हम 70 से अधिक दिनों से अशालीन प्रदर्शन देख रहे हैं जिसमें कुछ
बड़े नेता और तथाकथित कार्यकर्ता शामिल हैं। यह प्रदर्शन पुलिस और रक्षाबलों के
खिलाफ भावनाएं भड़का रहा है। CAA विरोध के नाम पर हिंसा, जो
दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में फैली, खत्म
होनी चाहिए,
क्योंकि यह काफी दूर तक चली गयी है।


