Posted by : achhiduniya 29 February 2020


प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 27 हजार दिव्यांगों और बुजुर्गों को उपकरण वितरित किए। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये उपकरण आपके जीवन से मुश्किलें कम करने में कुछ मदद करेंगे। ये उपकरण सिर्फ आपके बुलंद हौसलों के सहयोगी हैं। आपकी असली शक्ति तो आपका धैर्य और सामर्थ्य है। बीते 4-5 वर्षों में देश की सैकड़ों इमारतें, 700 से ज्यादा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाई जा चुकी हैं। जो बची हुई हैं उन्हें भी सुगम्य भारत अभियान से जोड़ा जा रहा है। सरकार का ये दायित्व है कि हर व्यक्ति का भला हो, हर व्यक्ति को न्याय मिले। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को यूपी के दो जिलों- प्रयागराज और चित्रकूट के दौरे पर हैं, इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने सबसे पहले प्रयागराज 
में दिव्यांग महाकुंभ में 26,791 दिव्यांगों और बुजुर्गों को उपकरण बांटे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण का अभियान लॉन्च करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार समाज के हर व्यक्ति के विकास के लिए और उसके जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रही है। 130 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा करना, उनकी सेवा करना, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री 29 फरवरी को पीएम किसान योजना के तहत सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण का अभियान लॉन्च करेंगे। बयान में कहा गया है कि छोटे और सीमांत किसानों की संख्या लगभग 86 प्रतिशत है, जिनके पास देश में 1.1 हेक्टेयर से कम औसत खेती है। 
इन छोटे सीमांत और भूमिहीन किसानों को कृषि उत्पादन के दौरान भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन किसानों को अपनी आर्थिक कमजोरी के कारण अपने उत्पादों के विपणन की चुनौती का भी सामना करना पड़ता है। प्रधानमंत्री गोंडा गांव में 14,716.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे करीब 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी प्रयागराज से सेना के हेलीकॉप्टर से भरतकूप के गोंडा गांव के हेलीपैड पर उतरेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के अलावा प्रधानमंत्री पेयजल योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। पीएम किसान योजना के एक साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री आज चित्रकूट से देशभर में 10 हजार किसान उत्पादक संगठनों की शुरुआत 
करने जा रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चित्रकूट के भरतकूप के पास से शुरू होकर बांदा, हमीरपुर, महोबा और औरैया होते हुए इटावा के कुदरैल गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे से मिलेगा। एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड क्षेत्र को सड़क मार्ग के जरिए सीधा दिल्ली से जोड़ेगा। यह एक्सप्रेस-वे फरवरी, 2018 में सरकार द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर की सहमति के बिंदुओं को आगे बढ़ाने में भी योगदान देगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री चित्रकूट के बीहड़ इलाके के 239 ग्राम पंचायतों के 470 राजस्व गांवों में 1515.51 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल की पांच पाइप लाइन परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण का अभियान भी लॉन्च करेंगे। गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव के बाद दोनों जिलों में पीएम मोदी का यह पहला दौरा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एकनाथ शिंदे की शिवसेना का मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर किए गए दावों से बीजपी नेताओं में नाराजगी-सूत्र।@ मुंबई एयरपोर्ट पर सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़, बैंकॉक से लौट रहीं दो महिलाएं पकड़ी गईं।@ मौनी अमावस्या स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।@ प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रदीप गोलू गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।@ उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम-दिल्ली UP के 5 एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 95 ट्रेनें लेट।@ AIMIM के टिकट पर 6 हिंदू-बौद्ध उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में दर्ज की जीत।@ अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज।@ 22 करोड़ का जुर्माना, CEO को चेतावनी,इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन।@ बीजेपी ने पैसों के दम पर चुनाव जीता, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उद्धव का बड़ा आरोप।@ धधकती आग, दम घोंटने वाला धुआं-इंडियन आर्मी का ये रोबोट हर चुनौती पार कर सकता है।@ इज्जत और हिस्सेदारी मिलेगी तो BMC में उद्धव-कांग्रेस का साथ देंगे, ओवैसी की दो टूक।@ UK में Amazon के वेयरहाउस में फैली TB की बीमारी, यूनियन ने की तुरंत बंद करने की मांग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -