- Back to Home »
- Crime / Sex »
- दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजी गई कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां....
दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजी गई कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां....
Posted by : achhiduniya
29 February 2020
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसा भड़कने के बाद शनिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में अधिकांश जगहों पर माहौल शांतिपूर्ण है। हालांकि, जिन जगहों पर हिंसा हुई है उनके आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा लोगों के एकत्र होने या फिर बड़ी सभा पर अब भी प्रतिबंध है। कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां को दिल्ली पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इशरत को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इशरत जहां पिछले करीब 50 दिनों से दिल्ली के खुरेजी में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। पिछले रविवार को खुरेजी रोड जाम करने में भी इशरत जहां का नाम आया था।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत को
चुकी है और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी
दिल्ली नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों से अधिकांश मलबा हटा दिया है। हिंसा में 300
से ज़्यादा लोग घायल हैं। पुलिस ने अब तक 123 एफ़आईआर दर्ज की हैं और 630 लोगों को
हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के मामलों की जांच के लिए दो एसआईटी बनाई
है।

