- Back to Home »
- Discussion »
- इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में धांधली का आरोप लगाया आप पार्टी नेता संजय सिंह ने....
Posted by : achhiduniya
09 February 2020
आम आदमी पार्टी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ की आशंका जताई है। पार्टी नेता संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से नकार दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने इस मुद्दे को लेकर विस्तृत जवाब दिया। सीईओ रणबीर सिंह ने बताया,चुनाव में ड्यूटी कर रहे सेक्टर ऑफिसर को दो अलग-अलग स्थान पर दो स्कूलों में मतदान कराना था। इसके लिए उसे ईवीएम के 2 सेट दिए गए थे। इस सेट में एक-एक CU, BU, और VVPAT होती है। दोनों स्थानों पर ऑफिसर ने एक-एक रिजर्व मशीन रख दी।
जब पोलिंग खत्म हुई तब उसने गाड़ी से नजदीक वाली जगह का ईवीएम सेट उठाकर पहले रख दिया। उसके वह दूसरे में बूथ पर गया और वहां से पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक और बची रिजर्व मशीन सेट उठाकर पैदल चलकर लाने लगा, क्योंकि उस बूथ तक जाने का रास्ता सड़क से 500 मीटर अंदर संकरी गली से होकर जाता था। इसी दौरान रिजर्व ईवीएम सेट ले जा रहे अधिकारी को देखकर राहगीरों को भ्रम हुआ और कुछ लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, इसके बाद रात 2 बजे नेताओं की मौजूदगी में ईवीएम को सील कर दिया गया था। आप नेता संजय सिंह ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे।
सिंह ने कहा,70 विधानसभा का मत बताने में कितना समय लगता है। कुछ पक रहा है। चुनाव आयोग को इस पर जवाब देना चाहिए। जो वीडियो मैंने ट्वीट किया उसमें दिख रहा है कि ईवीएम सड़क पर उतारी जा रही हैं। रिजर्व ईवीएम को सड़क पर लेकर कैसे घूम सकते है। एक-एक विधानसभा की मॉनिटरिंग मैं खुद कर रहा था। मनोज तिवारी कह रहे हैं कि ईवीएम का रोना मत रोइये, क्यों कह रहे हो भाई कुछ गड़बड़ किया है तो बता दीजिये।


