Posted by : achhiduniya 14 February 2020


अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार सभी सेक्टर के विशेषज्ञों से सलाह ले रही है। वित्त मंत्रालय ऐसी ही बैठकें मुंबई चेन्नई और कोलकाता में पिछले हफ्ते आयोजित कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक, GST के अंतर्गत मौजूदा 9 दरों की बजाय सरकार सिर्फ 3 दर ही रखना चाहती है। ऐसे में संभव है कि कुल तीन स्लैब 8%, 18% और 28% पर सहमति बनाने की कवायद होगी। इस पूरी कवायद में यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि इस बदलाव से खाने-पीने वाली वस्तुओं की महंगाई न बढ़े। सरकार फ़ूड इन्फ्लेशन को लेकर विशेष रणनीति अपना सकती है। सरकार चाहती है कि ज्यादातर वस्तुओं के रेट रेवेन्यू न्यूट्रल से थोड़ा ज्यादा रखा जाए। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खाने-पीने और रोजमर्रा की वस्तुओं को लेकर नया स्लैब बनाने पर विचार किया जा रहा है। संभव है कि ज्यादातर वस्तुओं को 18 फीसदी के टैक्स स्लैब में डाला जा सकता है। वहीं निचले स्लैब को मिलाकर सिर्फ 8 फीसदी का एक ही स्लैब बनाने पर विचार किया जा रहा है। लग्जरी और डी-मेरिट गुड्स के लिए अधिकतम 28 फीसदी को बरकरार रखा जा सकता है। बजट को लेकर आर्थिक विशेषज्ञों के साथ एक बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात के संकेत दिए हैं। वित्त मंत्री के मुताबिक अगर जरूरी हुआ तो सरकार बजट प्रस्तावों से आगे जाकर और कदम उठा सकती है। बैठक में वित्त मंत्री के साथ एसेट मैनेजमेंट, वैल्थ एडवायज़री, टैक्स कंसल्टेंसी से जुड़े विशेषज्ञ शामिल थे। विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगर बजट 2020 से आगे जाकर कोई कदम उठाने की जरूरत होगी तो सरकार इसके लिए भी तैयार है।
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का इक्विटी, बॉन्ड और करंसी मार्केट पर सकारात्मक असर रहा है। वहीं चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने खपत बढ़ाने से लेकर, सिस्टम में लिक्विडिटी बढाने के लिए कई सलाह दी हैं। वहीं कैपिटल मार्केट की मजबूती के साथ साथ केंद्र द्वारा शुरू की गई विवाद से विश्वास  योजना को लेकर भी बातचीत हुई। अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही विवाद से  विश्वास स्कीम की पूरी जानकारियां सामने रखेगी। इसके साथ ही उन्होने कहा कि सरकार विशेषज्ञों के द्वारा दी गई सभी सलाहों पर विचार करेगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -