- Back to Home »
- Discussion , State News »
- बस की सजावट में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर निकाल रहे 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' तेजस्वी यादव पर बीजेपी हमलावर ....
बस की सजावट में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर निकाल रहे 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' तेजस्वी यादव पर बीजेपी हमलावर ....
Posted by : achhiduniya
14 February 2020
बिहार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 23 फरवरी से बिहार में बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसके लिए एक बस को रथ की शक्ल दी गई है। इस
रथ की तस्वीर सामने आते ही बीजेपी ने आरोप लगाया कि बस की सजावट में करोड़ों रुपये खर्च
किए गए हैं। बीजेपी के प्रवक्ता अजित चौधरी ने कहा कि बस को खूब सजाया गया है। कई
एसी लगाए गए हैं। ये बस तेजस्वी यादव के आवास की याद दिला रही है कि किस तरह से
उसे फाइव स्टार की तरह सजाया गया था। बीजेपी नेता ने कहा कि यह बड़ा ही हास्यास्पद
लगता है कि लाखों-करोड़ों रुपये लगाकर बेरोजगारी की यात्रा निकाल रहे हैं। इनका एक
और झूठ पकड़ा गया है।
ये बस पुरानी नहीं हैं बल्कि फाइव स्टार बस है। अजित चौधरी
ने पूछा कि तेजस्वी यादव बेरोजगारी का वो फॉर्मूला बताएं जिससे वो इनती कम उम्र में बिना काम किए
अरबपति बन गए। बस का रजिस्ट्रेशन मंगल पाल के नाम के शख्स पर है। इसकी तारीख 29
नवंबर 2019 पता चली है। बीजेपी ने सवाल किया कि ये बताया जाना चाहिए कि मंगल पाल
कौन है। वहीं आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि आज का युवा नौकरी की तलाश कर
रहा है। नौकरियों के लिए आवेदन दे रहे हैं फिर भी नौकरी नहीं मिल रही है। युवाओं
पर डंडे चलाए जा रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव इस मुद्दे के साथ आगे आए हैं।
![]() |
| [आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह] |
जब
रथ की लागत को लेकर सवाल किया गया तो शक्ति सिंह ने कहा कि इसकी लागत पर न जाएं।
रथ साधारण रूप में बना हुआ है। इसके ऊपर स्टीकर लगाए गए हैं। स्टीकर लगने से कम खर्च
में बस की खूबसूरती बढ़ गई है। यह क्रांति रथ है। इसे कीमतों में नहीं आंका जा
सकता। इस रथ के मर्म को समझने की जरूरत है। ये रथ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में
गांव-गांव जाएगा।


