Posted by : achhiduniya 20 February 2020


महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ मिलकर एनसीपी नेता शरद पवार ने सरकार बनाई। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने बाबरी मस्जिद के लिए ट्रस्ट क्यों नहीं? कहकर नए विवाद को हवा दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक तरफ दिल्ली में जहां बैठक हुई वहीं दूसरी तरफ एनसीपी नेता शरद पवार ने मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट की मांग करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया। शरद पवार लखनऊ में अपनी पार्टी के राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। शरद पवार ने कहा कि अगर राम मंदिर के लिए ट्रस्ट बन सकता है तो मस्जिद के लिए क्यों नहीं? इस पर बीजेपी का कहना है मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए श्री राम की बाबर से तुलना करना ठीक नहीं है। 
राम मंदिर के लिए ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया गया है, जबकि कोर्ट ने मस्जिद के लिए ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। इसके बावजूद शरद पवार का इस तरह सवाल उठाना मुस्लिमों के प्रति उनकी चिंता है या नई राजनीतिक चाल? यह एक सवाल स्वाभाविक रूप से उठ गया है। सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर देश भर में मुस्लिम समाज आंदोलन कर रहा है,लेकिन एक ऐसे कद्दावर नेता की कमी खल रही है जो मोदी की टक्कर का हो। महाराष्ट्र में जिस तरह शरद पवार ने शिवसेना को साथ लेकर बीजेपी को किनारे लगाया है उससे पवार में उन्हें एक उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। शरद पवार भी इस बात को समझते हैं। उनका यह बयान उसी तरफ बढ़ता राजनीतिक कदम हो सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -