Posted by : achhiduniya 07 March 2020


 परीक्षाओ में नकल होना जैसे आम बात हो गई है,लेकिन जो मामला अब 10वीं बोर्ड की परीक्षा पेपर में सामने आया है,उससे शिक्षा क्षेत्र के साथ राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी हैआगर मालवा में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने सामाजिक विज्ञान के पेपर के एक सवाल में आजाद कश्‍मीर शब्‍द का प्रयोग देखा। आजाद कश्‍मीर शब्‍द का प्रयोग पाकिस्‍तान सरकार की ओर से PoK के लिए किया जाता है। भारत की तरफ से अभी तक इस तरह के शब्‍द का प्रयोग नहीं होता है और इसलिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आयोजित परीक्षा मे जब PoK को आजाद कश्‍मीर बताया गया तो सभी हैरान रह गए। शिक्षा क्षेत्र से राजनीति में आए भाजपा के पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार ने इस पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। सरकार द्वारा आयोजित 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 
इस तरह के प्रश्न पूछना सरासर गलत है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार का शिक्षा विभाग 10वीं के प्रश्नपत्र में आजाद कश्मीर लिखकर सवाल पूछता है जो कि कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण एवं कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती को प्रतिपादित करता है। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा, ये पहली बार नहीं है जब कश्मीर पर कांग्रेस ने अपने दूषित विचार साझा किए है, धारा 370 हटते समय भी कांग्रेस के अधिर रंजन चौधरी ने इसे उच्च सदन में और दिग्विजय सिंह जी सावर्जनिक रूप से बोल चुके हैं। मैं कांग्रेस को बता देना चाहता हूं जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है, जो कश्मीर हमारा है वो सारे का सारा है' इसलिए अपने दिमाग से पाकिस्तान परस्ती निकाल दें। अमित शाह जी ने कहा था उसे फिर दोहरा रहा हूं। कश्मीर भारत माता का मस्तक है इसके लिए अपनी जान भी दे देंगे। एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में पूछे गए आपत्तिजनक प्रश्न पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कमलनाथ के मीडिया समन्वयक ने जानकारी दी कि सीएम के निर्देश पर उक्त आपत्तिजनक  प्रश्न सेट करने वाले अधिकारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -