- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- अब जलद ही गूगल पढ़कर सुनाएगा आपको खबरे व जानकारी...
Posted by : achhiduniya
07 March 2020
गूगल ने अपने असिस्टेंट में नया फीचर शामिल किया है। इस फीचर की मदद से एंड्रॉयड स्मार्टफोन वेबपेज पढ़कर सुना सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए पहले उसे सक्रिय करना होगा। इसके लिए उपयोगकर्ता को kहे गूगलl या kहेलो गूगलl बोलकर गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट करना होगा। इसके ओपन होने के बाद वेब पेज रीड करने के लिए kरीड इटl कहना होगा। गूगल का यह नया फीचर अभी 28 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है,जिनमें हिंदी,गुजराती,मराठी,तमिल,तेलुगु,मलयालम,
बंगाली,उर्दू भी शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि गूगल असिस्टेंट में ये सभी
भारतीय भाषाएं जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएंगी। अभी यह फीचर सिर्फ अंग्रेजी भाषा को
ही सपोर्ट कर रहा है। गूगल ने कहा कि
यह फीचर 42 अलग-अलग भाषाओं के वेब पेजेस के लिए लाइव ट्रांसलेशन भी लाएगा।
ट्रांसलेशन फीचर की मदद से असिस्टेंट किसी भी भाषा के वेब पेज को ट्रांसलेट करके
यूजर की चुनी हुई भाषा
में पढ़ेगा। फीचर सही से काम करे इसके लिए कंपनी ने इसमें
नैचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और स्पीच सिंथेसिस आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टेक्नॉलजी का
इस्तेमाल किया है। गूगल ने बताया कि इस फीचर को सही ढंग से काम करने के लिये
हाई-स्पीड डेटा या वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत नहीं है। यह 2जी नेटवर्क पर भी आराम
के काम कर सकता है।


