- Back to Home »
- Property / Investment »
- सातवां वेतन आयोग {7th Pay Commission} 17 से बड़कर 21 फीसदी हुआ...48 लाख कर्मचारियों,65 लाख पेंशनधारकों के साथ 1.13 करोड़ परिवार होंगे लाभांवित...
सातवां वेतन आयोग {7th Pay Commission} 17 से बड़कर 21 फीसदी हुआ...48 लाख कर्मचारियों,65 लाख पेंशनधारकों के साथ 1.13 करोड़ परिवार होंगे लाभांवित...
Posted by : achhiduniya
13 March 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली
केंद्रीय केबिनट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को
17 से 21 फीसदी कर दिया। जिसे 1 जनवरी 2020 से लागू माना जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। जावड़ेकर ने कहा कि यह कदम केंद्र के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा
पहुंचाएगा।
इससे 1.13 करोड़ परिवारों को भी लाभ होगा। जावड़ेकर
ने कहा कि महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी से 14,595 करोड़
की अतिरिक्त लागत आएगी। 2016 में पीएम मोदी ने सातवें वेतन
आयोग {7th pay commission} की सिफारिशों को लागू किया था। जिससे
कर्मचारियों का वेतन बढ़ा था। अब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकार कर्मचारियों
को लाभ पहुंचाएगी।

