- Back to Home »
- Tours / Travels »
- वेंडर और टिकटिंग एजेंट की व्यवस्था खत्म करने के लिए सरकार उठा सकती है यह कदम...
Posted by : achhiduniya
13 March 2020
लोकसभा में चर्चा के दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्ष 2020-21 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सबके साथ चर्चा करके हमने 8 सेवाओं को मिलाकर एक इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस बनाने का साहसिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2014 तक देश के रेलवे स्टेशनों पर मात्र 143 एस्केलेटर्स और 97 लिफ्ट लगाई गयी थी, लेकिन पिछले 5 वर्षों में 519 नये एस्केलेटर्स लगे और 391 लिफ्ट लगाई गयीं। अगले 4 वर्षों में 600 एस्केलेटर्स और 1,100 लिफ्ट लगाई जाएंगी। गोयल ने यह भी कहा कि अब सबके हाथ में मोबाइल है जिससे लोग टिकट बुक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से लोग बल्क टिकट निकालते थे और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है।
गोयल ने कहा कि अब वेंडर और
टिकटिंग एजेंट की व्यवस्था खत्म करने की जरूरत है। लोगों के पास मोबाइल है और वे
खुद टिकट निकाल सकते हैं। किसी को मदद चाहिए तो वह मंत्रालय के टिकट केंद्रों पर
जाकर टिकट निकलवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे
की खाली जमीन पर 20,000 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन करने का लक्ष्य दिया
है। गोयल ने दावा किया कि भारतीय रेलवे विश्व की पहली रेलवे बनेगी जिससे जीरो
प्रदूषण होगा। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे जो अलग अलग विभागों में बंटी थी, विभागीय खींचतान से रेलवे में मतभेद रहता था, उस समस्या को समाप्त करने का साहस इस सरकार ने किया है।

