- Back to Home »
- Discussion »
- ओवैसी की पार्टी AIMIM नेता वारिस पठान के बाद विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने उगला जहर कहा- चूड़ियां नहीं पहन रखी...
ओवैसी की पार्टी AIMIM नेता वारिस पठान के बाद विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने उगला जहर कहा- चूड़ियां नहीं पहन रखी...
Posted by : achhiduniya
02 March 2020
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने मालेगांव की एक सभा में कहा कि शहर में गोलीबारी की एक घटना हुई। एफआईआर क्यों नहीं हुई? उन्होंने कहा, विभाग को ध्यान रखना चाहिए कि अगर हम शांति बनाए रखना जानते हैं, तो ये भी जानते हैं कि शांति कैसे जाती है। हमने चूड़ियां नहीं पहनी हुई है। इससे पहले AIMIM के नेता वारिस पठान ने भी विवादित बयान दिया था। विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि मेरा सवाल है विभाग से अगर शहर में गोली चलती है, तो कोई केस दर्ज क्यों नहीं किया? क्या शहर के लोग पागत हैं।
गोली चलती है और एफआईआर दर्ज नहीं होती। हम समझते हैं कि
क्या हालात है। इस तरह अगर होता रहा तो शहर की जनता चुप नहीं बैठेगी। इस्माइल ने
अपने बयान पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने यह बात शहर से संदर्भ में कही
थी। इसका महाराष्ट्र या भारत से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने यह बात रिजवान खान
के घर के पास गोलीबारी के संदर्भ में कहीं। बता दें कि इससे पहले वारिस पठान ने
भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने सीएए विरोध रैली में कहा था कि 15 करोड़ लोग, 100 करोड़
पर भारी पड़ेंगे। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। असदुद्दीन ओवैसी ने पठान ने मीडिया
से बातचीत पर बैन लगा दिया है।

