- Back to Home »
- Politics »
- 25 से 35 करोड़ रुपये का आफ़र देकर विधायक खरीद फरोख्त में लगी बीजेपी... दिग्विजय सिंह का शिवराज सिंह पर आरोप...
25 से 35 करोड़ रुपये का आफ़र देकर विधायक खरीद फरोख्त में लगी बीजेपी... दिग्विजय सिंह का शिवराज सिंह पर आरोप...
Posted by : achhiduniya
02 March 2020
भारतीय जनता पार्टी जब से मध्य प्रदेश में
विपक्षी पार्टी बनी है, तब से शिवराज सिंह, नरोत्तम मिश्रा और सभी वे लोग जिन्होंने पिछले 15 साल राज्य को
लूटा है, कांग्रेस विधायकों को खुलेआम 25 से 35 करोड़ रुपये तक का ऑफर दे
रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजिय सिंह ने बीजेपी नेता और राज्य के
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त
का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता पहले भी बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की
कोशिश का आरोप लगा चुके हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी
प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि वह सनसनी फैलाने के लिए झूठ बोले रहे हैं, ये उनकी पुरानी आदत है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के आरोपों पर कहा कि
सनसनी
फैलाने के लिए झूठ बोलना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है हो सकता है कि वह
मुख्यमंत्री (कमलनाथ) को ब्लैकमेल करना चाहते हो और अपनी अहमियत दिखाना चाहते हो, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। पिछले साल भी मध्य प्रदेश के
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सनसनीखेज दावा किया था। उनका कहना था कि
बीजेपी मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। दिग्विजय सिंह
ने भारतीय जनता पार्टी पर कमलनाथ सरकार गिराने के लिए विधायक को 100 करोड़ रुपये
का प्रलोभन देने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा को विपक्ष में
बैठना पच नहीं रहा है, लिहाजा वह विधायकों की
खरीद-फरोख्त कर रही है।

